वाराणसी चौबेपुर।मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई पहचान के बाद एक युवक ने खुद को रक्षा मंत्रालय का अधिकारी बताकर युवती को धोखे में रखा और उसके साथ संबंध बनाए। अब आरोपी युवक युवती को निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है।पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार युवती की पहचान आरोपी से एक मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने खुद को रक्षा मंत्रालय में अधिकारी बताया और विश्वास जीत लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मुलाकातें शुरू हो गईं।
आरोप है कि इसी दौरान युवक ने युवती के साथ संबंध बनाए और उनके निजी पलों का वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद जब युवती को युवक की असलियत पर शक हुआ और उसने दूरी बनाने की कोशिश की, तब आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया।पीड़िता का कहना है कि आरोपी उससे पैसे और संबंध बनाए रखने का दबाव डाल रहा है। डर और मानसिक तनाव

