सीढ़ियों से खींचकर युवक की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद घटना; FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें कुछ लोगों ने एक युवक को सीढ़ियों से खींचकर बेरहमी से पीटा। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को पकड़कर पहले सीढ़ियों से नीचे खींचा और फिर उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से जमकर पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने युवक का तकिए से मुंह दबाकर भी मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।  पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों को लगाया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post