कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक चौंकाने वाले मामले में अदालत ने एयरफोर्स के एक कर्मी को सात साल बाद बरी कर दिया। आरोप था कि उसने अपनी रिश्तेदार महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। लेकिन सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अदालत में कहा कि उसके साथ वास्तविकता में कोई छेड़छाड़ नहीं हुई थी, बल्कि यह घटना उसने “सपने में देखी थी।”
मामला लगभग सात साल पहले दर्ज किया गया था। महिला ने अपने जीजा (एयरफोर्स कर्मी) पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी एयरफोर्स कर्मी को 19 दिन तक जेल में भी रहना पड़ा।लंबी न्यायिक प्रक्रिया के दौरान जब मामला अदालत में पहुंचा, तो पीड़िता ने बयान बदलते हुए कहा कि उसके साथ वास्तविक छेड़छाड़ नहीं हुई थी। उसने अदालत में बताया कि उसे लगा था कि जीजा ने उसके साथ गलत हरकत

