राजातालाब तहसील परिसर में बंदरों का आतंक, लोगों पर हमला कर फाड़ रहे कागजात

वाराणसी राजातालाब तहसील परिसर में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंदरों के झुंड लोगों पर हमला कर रहे हैं और उनके जरूरी कागजात तक फाड़ दे रहे हैं। इससे तहसील में आने वाले वकील और वादकारी काफी परेशान हैं।बताया जा रहा है कि तहसील परिसर में बड़ी संख्या में बंदर घूमते रहते हैं। जैसे ही लोग अपने केस से जुड़े दस्तावेज या फाइल लेकर चलते हैं, बंदर उन्हें छीनकर फाड़ देते हैं। कई बार बंदर अचानक लोगों पर झपट्टा मार देते हैं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच जाती है।

अधिवक्ताओं और वादकारियों का कहना है कि बंदरों के कारण तहसील में काम करना मुश्किल हो गया है। कई लोगों के महत्वपूर्ण कागजात बंदरों ने खराब कर दिए हैं, जिससे उन्हें दोबारा दस्तावेज बनवाने की परेशानी उठानी पड़ रही है।स्थानीय लोगों और वकीलों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़कर हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि तहसील परिसर में आने वाले लोगों को राहत मिल सके।  


Post a Comment

Previous Post Next Post