भाईचारे के संदेश के साथ सपा का होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न

समाजवादी पार्टी महानगर वाराणसी के 389-शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के तत्वाधान में एक वैवाहिक लॉन में भव्य “होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के प्रदेश सचिव, अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पीडीए पंचांग के जनक डॉ. अजय चौरसिया द्वारा किया गया।इस अवसर पर महानगर की तीनों विधानसभाओं के वरिष्ठ नेताओं, शहर दक्षिणी के सेक्टर, जोनल व वार्ड प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, गले मिलकर और गुलाब की पंखुड़ियों से होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी प्रमुख रूप से देखने को मिला।

समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। मंच पर कलाकारों ने शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के स्वरूप में प्रस्तुतियां देकर भक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।कार्यक्रम में बनारस की गंगा-जमुनी तहजीब की झलक भी देखने को मिली, जहां हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और देश में शांति, अमन-चैन और भाईचारे की कामना की।इस आयोजन में प्रदीप जायसवाल, रीबू श्रीवास्तव, मोहम्मद दिलशाद अहमद, ईशान श्रीवास्तव, सरफराज़ खान, अज़हर अली सिद्दीकी (दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष), रामजी यादव (मीडिया प्रभारी), पार्षद अवनीश यादव विक्की, सोहन लाल चौरसिया, लालू यादव, आनंद पाठक, राजेश केशरी, मिथिलेश सहनी, मुरलीधर जायसवाल, महेंद्र यादव, राजकुमार यादव, अनूप चौरसिया, राहुल शर्मा, आनंद प्रकाश तिवारी, पारसनाथ जायसवाल, मोती लाल यादव, डॉ. उमाकांत यादव सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।



Post a Comment

Previous Post Next Post