त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 की पूर्व संध्या पर आयोजित “नवसंवत्सर अभिनन्दन समारोह” एवं “हिन्दू रत्न सम्मान” कार्यक्रम भव्य एवं दिव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में समाज, संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा, खेल एवं सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 9 विशिष्ट महिलाओं को “हिन्दू रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
समारोह के दौरान प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक झलकियों ने भारतीय परंपरा और सनातन संस्कृति की गरिमा को जीवंत कर दिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से हिन्दू नववर्ष के आध्यात्मिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रेरणादायी कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करना है। इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और श्रद्धा से सराबोर रहा।

