सीतापुर जिले में सोमवार तड़के करीब 3 बजे प्रशासन ने एक मस्जिद को ढहाने की कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान मौके पर 5 बुलडोजर और लगभग 500 पुलिसकर्मी तैनात रहे। कार्रवाई का नेतृत्व एडीएम (अपर जिला मजिस्ट्रेट) ने किया।
प्रशासन का कहना है कि यह मस्जिद करीब 12 साल पहले बनाई गई थी और इसे अवैध निर्माण के तहत चिन्हित किया गया था। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में बताया है। स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Tags
trendig

