दारानगर में अवैध शराब बिक्री का आरोप, वीडियो बनाने पर युवक से मारपीट का दावा

लोहटिया निवासी ऋतिक यादव ने दारानगर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब और बीयर की बिक्री होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में रात 10 बजे के बाद से भोर 4 बजे तक खुलेआम शराब की बिक्री की जाती है।ऋतिक यादव के अनुसार, जब उन्होंने कथित अवैध बिक्री का वीडियो बनाना शुरू किया तो अंदर से कुछ लोग बाहर आए और उनके साथ मारपीट की। 

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया तथा उसमें मौजूद वीडियो भी डिलीट कर दिए।पीड़ित ने पुलिस की मिलीभगत का भी आरोप लगाया । उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




Post a Comment

Previous Post Next Post