भुल्लनपुर पंचायत भवन के पास सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने मामूली विवाद में अपनी ही मां की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय घनश्याम का अपनी 62 वर्षीय मां शीला देवी से खाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर घनश्याम ने ईंट से अपनी मां के माथे पर कई बार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गईं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने आरोपी घनश्याम को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Tags
Trending

