भुल्लनपुर में सब्जी विक्रेता दंपत्ति पर हमला, दोनों घायल

वाराणसी के भुल्लनपुर क्षेत्र में सब्जी बेचने वाले दंपत्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति कछवा क्षेत्र से आकर यहां सब्जी बेचता था।बताया जा रहा है कि अचानक दो अज्ञात युवक हाथ में छड़ लेकर पहुंचे और बिना किसी कहासुनी के सब्जी विक्रेता पर हमला कर दिया। जब उसकी पत्नी बचाने आई, तो हमलावरों ने उसे भी नहीं छोड़ा और उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट की।

हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि उसके पति को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमले के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post