वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित यूपी कॉलेज में हुए सनसनीखेज छात्र हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े क्लासरूम के बाहर आरोपी ने छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस दौरान करीब 8 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पिस्टल मौके पर फेंककर अपने एक साथी के साथ फरार हो गया था।
हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसका साथी अभी भी फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही है।घटना के बाद कॉलेज परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है।
Tags
Trending

