नशामुक्त भारत, खुशहाल भारत और अपराध मुक्त समाज के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भगवती मानव कल्याण संगठन, शाखा-वाराणसी (काशी) द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी 04 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली विशाल नशामुक्त पदयात्रा की जानकारी साझा की।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि यह पदयात्रा बीएचयू सिंह द्वार से प्रारंभ होकर कटिंग ग्राउंड, नदेसर तक निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं नगरवासी भाग लेंगे।
यात्रा के माध्यम से समाज को नशामुक्त परिवार और अपराध मुक्त समाज का संदेश दिया जाएगा, साथ ही सरकार से नशामुक्त प्रदेश की मांग भी जोर-शोर से उठाई जाएगी।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम से संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला, केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी एवं चेतना आरूणी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पदयात्रा को शहर के विभिन्न स्थानों पर संत-महात्माओं, समाजसेवी संस्थाओं एवं प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे यह अभियान और भी व्यापक रूप लेगा।

