कफ सिरप प्रकरण में बड़ी कार्रवाई: फरार अभियुक्त के घर कुर्की

चर्चित कफ सिरप प्रकरण में एसआईटी टीम और रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त पर शिकंजा कस दिया है। इस क्रम में कबीरचौरा निवासी विजय गुप्ता के घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिक प्रक्रिया के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई पूरी की। बताया जा रहा है कि विजय गुप्ता काफी समय से फरार चल रहा था, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया।

एसआईटी की जांच में मामला अवैध कफ सिरप के कारोबार से जुड़ा पाया गया है। इस प्रकरण में पहले भी कई आरोपियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।




Post a Comment

Previous Post Next Post