नदेसर में भारत संचार निगम लिमिटेड टावर पर चढ़ा युवक, कूदने की धमकी; पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर जुटी

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नदेसर स्थित पीसीएफ प्लाजा के पास Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) कार्यालय के टावर पर एक युवक चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा।घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई है, जबकि पुलिस और बचाव दल युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल युवक के टावर पर चढ़ने के कारणों का पता नहीं चल सका है।प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post