वाराणसी में दवा कारोबार से जुड़ा एक और बड़ा मामला सामने आया है। कोडीन कफ सिरप विवाद के बाद अब ‘प्रथम फार्मा’ पर शहर के 35 से अधिक दवा कारोबारियों ने भुगतान न करने का आरोप लगाया है।कारोबारियों के अनुसार, कंपनी ने उनसे भारी मात्रा में दवाएं खरीदीं, लेकिन दिसंबर 2025 से अब तक किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया है। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है और उनकी कार्यशील पूंजी पर भी असर पड़ा है।
पीड़ित व्यापारियों का कहना है कि कई बार कंपनी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन या तो जवाब नहीं मिला या फिर भुगतान को लेकर टालमटोल किया गया।इस मामले को लेकर अब व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर बकाया राशि दिलाने की मांग की है।स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो वे विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की बात कही जा रही है।

