ऑल इंडिया कल्चरल कॉउन्सिल (AICC) द्वारा 4 और 5 अप्रैल को नागरी नाटक मंडली प्रेक्षागृह में दो दिवसीय अधिवेशन, नाट्य समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें देशभर से नाट्यकर्मी भाग लेंगे और चार नाटकों का मंचन किया जाएगा।यह जानकारी कॉउन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम राजा और महासचिव कुमार बलवंत ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल को अधिवेशन का उद्घाटन साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव करेंगी। इस दिन “एक्ट्रेस” (निर्देशक: डॉ. विनय श्रीवास्तव) और “अंडे के छिलके” (निर्देशक: अमलेश श्रीवास्तव) नाटकों का मंचन होगा।
5 अप्रैल को अधिवेशन के तहत राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चुनाव कराया जाएगा, जिसके बाद विभिन्न क्षेत्रों के 8 विशिष्ट व्यक्तियों को AICC सम्मान प्रदान किया जाएगा। साथ ही “डेढ़ इंच ऊपर” (निर्देशक: मोहित बरुआ) और “सत्य हरिश्चंद्र” (निर्देशक: उमेश भाटिया) नाटकों का मंचन किया जाएगा।दूसरे दिन के मुख्य अतिथि पद्मभूषण प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रो. आनंद वर्धन शर्मा और प्रो. रचना शर्मा रहेंगी। आयोजन 4 अप्रैल को स्व. राजेन्द्र उपाध्याय और 5 अप्रैल को वरिष्ठ रंगकर्मी मोतीलाल गुप्ता को समर्पित रहेगा।

