वाराणसी में गंगा आरती में शामिल हुए क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर अपने खास अंदाज और खेल के लिए जाने जाते हैं। बुधवार शाम वह वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा की विश्व प्रसिद्ध आरती में हिस्सा लिया।यह आरती गंगा सेवा निधीं द्वारा आयोजित की जाती है। सुंदर ने वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन किया और आरती के दौरान मंत्रमुग्ध नजर आए। इस दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालु भी उन्हें देखकर उत्साहित दिखे।

बताया जा रहा है कि सुंदर अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंचे थे और करीब एक घंटे तक घाट पर मौजूद रहे। गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों—अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी और सचिव हनुमान यादव—ने उन्हें अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद देकर सम्मानित किया।इस मौके पर सुंदर ने गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में लिखा कि यह अनुभव “अद्भुत” है और यहां बार-बार आने का मन करेगा।गौरतलब है कि Gujarat Titans के लिए खेल रहे सुंदर ने हाल ही में आईपीएल 2026 में Delhi Capitals के खिलाफ अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post