वाराणसी में अक्षय तृतीया पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, स्नान-दान का रहा विशेष महत्व

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट सहित दर्जनों गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोगों ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया और दान-पुण्य के कार्य किए।श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगा स्नान करने के बाद ब्राह्मणों को बेल, ककड़ी, चावल, खरबूजा, घटा (मिट्टी का घड़ा) और पंखा आदि का दान किया। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किया गया दान और पुण्य अक्षय फल प्रदान करता है, यानी इसका कभी क्षय नहीं होता।

घाटों पर श्रद्धालुओं ने गर्मी को देखते हुए शीतल पेय और फलों का वितरण भी किया। मान्यता के अनुसार इस दिन जरूरतमंदों को ठंडे पेय और फल खिलाने-पिलाने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।पूरे दिन गंगा घाटों पर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आए। प्रशासन की ओर से भी घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था के उचित इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



Post a Comment

Previous Post Next Post