वाराणसी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) के वाराणसी आगमन पर सोमवार को भव्य स्वागत देखने को मिला। शहर में उनके रोड शो के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। बताया जा रहा है कि बाबा गाड़ी की छत पर बैठकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इस दौरान भक्तों ने उन पर फूलों की वर्षा की और “जय श्री राम” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। रोड शो के दौरान वाराणसी की सड़कों पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “काशीकलंक जल्द मिटेगा और यहां भगवा लहराएगा।” उनके इस बयान के बाद समर्थकों में और भी उत्साह देखने को मिला।प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।धीरेंद्र शास्त्री के इस दौरे को लेकर शहर में पहले से ही चर्चा का माहौल था, और उनके आगमन पर उमड़ी भीड़ ने इसे और खास बना दिया।

