सुसुवाही स्थित आद्रिका कॉम्प्लेक्स में सोमवार को नवनीता इंटीरियर्स एंड कंस्ट्रक्शन फर्म का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही, जिससे पूरा परिसर उत्साह और शुभकामनाओं से गूंज उठा।बाबा काशी विश्वनाथ एवं मां अन्नपूर्णा देवी के आशीर्वाद के साथ आयोजित इस शुभ अवसर पर उद्घाटन का क्षण तब खास बन गया, जब इंजीनियर प्रतिक राय की बेटी अद्विका और नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश कुमार राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फर्म का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर हरेंद्र राय, पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह और डॉ. दिवाकर राय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने फर्म के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संचालकों को शुभकामनाएं दीं।फर्म के अधिष्ठाता इंजीनियर प्रतिक राय ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे निर्माण कार्य, इंटीरियर डिजाइनिंग और फर्नीचर जैसी सभी सेवाएं गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराना है, ताकि ग्राहकों को संपूर्ण समाधान मिल सके।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया और जलपान की भी समुचित व्यवस्था रही। उद्घाटन समारोह ने स्थानीय स्तर पर एक नए व्यावसायिक केंद्र की मजबूत शुरुआत का संकेत दिया।

