सोनभद्र में बच्चों को अमानवीय सजा: मछली पकड़ने पर मुर्गा बनाकर पीठ पर रखीं ईंटें

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश: जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मछली पकड़ने के आरोप में बच्चों को अमानवीय सजा दी गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने बच्चों को ‘मुर्गा’ बनाकर उनकी पीठ पर ईंटें रख दीं और हाथ में छड़ी लेकर उन्हें धमकाता रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी बच्चों को लगातार डराता रहा और कहा कि यदि वे हिले-डुले तो उन्हें बुरी तरह पीटा जाएगा। इस दौरान बच्चे काफी देर तक उसी स्थिति में रहने को मजबूर रहे।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर आक्रोशऔर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यह घटना बच्चों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post