मेरठ में स्कूल बस पलटी, 35 बच्चों को सुरक्षित निकाला

मेरठ, उत्तर प्रदेश: बुधवार को मेरठ में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक स्कूल बस अचानक पलट गई। बस में सवार बच्चे घबराकर जोर-जोर से रोने लगे और मदद के लिए चिल्लाने लगे।स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। बस के शीशे तोड़कर करीब 35 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और बच्चों के मुताबिक, हादसे के समय ड्राइवर मोबाइल फोन देख रहा था, जिसके कारण उसका ध्यान सड़क से हट गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।घटना में कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post