क्रिकेट के मंच पर विभिन्न खेलों के दिग्गज खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

रोटरी क्लब बनारस द्वारा आयोजित आरपीएल के मंच पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बनारस का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल जगत की कई विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसओ विमला सिंह, डॉ. कर्मराज सिंह, डॉ. विनीत सिंह, विजय जायसवाल एवं मनीष पाण्डेय ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पद्मश्री मो. शाहिद की पत्नी परवीन शाहिद, फुटबॉलर मुश्ताक, अंतरराष्ट्रीय शूटर दीपिका पटेल, कराटे खिलाड़ी अमित उपाध्याय तथा बैडमिंटन खिलाड़ी वाई.के. जायसवाल को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी न केवल शहर बल्कि देश का भी गौरव बढ़ाते हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।कार्यक्रम का संचालन मुकेश पाठक ने किया। इस दौरान नीरज अग्रवाल, आलोक पारिख, दिनेश गर्ग, संतोष कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post