सर्किट हाउस स्थित मजार के पास कुर्बानी रेट का पोस्टर लगा, चर्चा तेज

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस परिसर में बनी मजार के पास कुर्बानी को लेकर लगाए गए एक पोस्टर से चर्चाओं का माहौल बन गया। पोस्टर में बड़े जानवरों की कुर्बानी के लिए हिस्सेदारी और रेट का उल्लेख किया गया है।

पोस्टर में पहले हिस्से से लेकर आठवें हिस्से तक की जानकारी देते हुए 2500 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक राशि तय होने की बात लिखी गई है। बताया जा रहा है कि यह पोस्टर रेयाज कुरैशी द्वारा लगाया गया है।सार्वजनिक स्थान पर लगे इस पोस्टर को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामला कैंट थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस स्थित मजार से जुड़ा बताया जा रहा है।




Post a Comment

Previous Post Next Post