वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र स्थित खेवसीपुर रिंग रोड ओवरब्रिज पर देर रात ट्रक और अज्ञात लोडर की टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी घायल हो गया।जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UP 50 CT 2109 किसी अज्ञात लोडर से टकरा गया। हादसे के बाद चालक रोहित पाल (32) निवासी जौनपुर ट्रक के केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला और घायल खलासी राजेश पाल निवासी आजमगढ़ के साथ बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा।
इलाज के दौरान चालक रोहित पाल की मौत हो गई, जबकि खलासी का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार अज्ञात लोडर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Tags
Trending


