मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता, 75 लाख की अवैध शराब संग 3 तस्कर गिरफ्तार

मिर्जापुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 75 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की है। थाना अहरौरा और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 18 मई की रात मुखबिर की सूचना पर अहरौरा थाना क्षेत्र के हिनौता स्थित लखनियादरी मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक साथ आ रही तीन चार पहिया गाड़ियों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कुल 1075 बोतल अलग-अलग ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार निवासी सूरज कुमार, आकाश कुमार और विकास Kumar के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर शराब को बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज करते हुए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।




Post a Comment

Previous Post Next Post