यूपी में 57 हजार प्रधानों का कार्यकाल खत्म होगा: 26 मई से प्रशासनिक समिति संभालेगी कमान, कैबिनेट को भेजा गया प्रस्ताव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों के करीब 57 हजार प्रधानों का कार्यकाल जल्द समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ने पंचायतों के संचालन के लिए प्रशासनिक समिति गठित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रस्ताव यूपी कैबिनेट को भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार, वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 मई को समाप्त होगा। इसके बाद 26 मई से पंचायतों की जिम्मेदारी प्रशासनिक समितियों के हाथ में चली जाएगी। सरकार का उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों को बिना बाधा जारी रखना है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रशासनिक समिति में संबंधित ग्राम पंचायत सचिव और अन्य अधिकारियों को शामिल किया जा सकता है। नई व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक पंचायत चुनाव नहीं हो जाते और नए प्रधानों का चयन नहीं हो जाता।राज्य सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला ले सकती है। पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post