वाराणसी, 10 अप्रैल: पुलिस विभाग में लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस कमिश्नर ने कैंट थाने में तैनात इंस्पेक्टर सहित 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए कर्मियों में 5 सब-इंस्पेक्टर (SI) भी शामिल हैं।बताया जा रहा है कि संबंधित मामले की विवेचना पिछले 60 दिनों से लंबित थी, जिसे लेकर उच्चाधिकारियों ने गंभीर आपत्ति जताई। बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद जांच में प्रगति नहीं होने पर यह कड़ा कदम उठाया गया।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समयबन्याय सुनिश्चित करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अन्य थानों को भी अपने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

