काशी में 1100 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, अक्षय तृतीया पर सनातन धर्म सुदृढ़ करने का संकल्प

वाराणसी। पवित्र नगरी काशी में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर एक भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें 7 जिलों से आए 1100 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार कराया गया। इस आयोजन का उद्देश्यसनातन धर्म की परंपराओं को सशक्त करना और नई पीढ़ी को धार्मिक संस्कारों से जोड़ना रहा।कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों ने विधि-विधान से बटुकों का जनेऊ संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अभिभावक और संत-महात्मा उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि अक्षय तृतीया जैसे पुण्य दिन पर इस तरह का आयोजन करने से धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है। साथ ही, बच्चों में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक शिक्षा का संचार होता है।समारोह में शामिल बटुकों और उनके परिवारों ने सनातन धर्म की रक्षा और उसके प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। आयोजन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग सराह रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post