पीताम्बरी धाम बाबा नीब करौली आश्रम में कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ

प्राचीन शक्तिपीठ पीताम्बरी धाम बाबा नीब करौली आश्रम में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। कलश यात्रा सारंगनाथ बाबा मंदिर से निकलकर आश्रम तक पहुँची, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।आश्रम के प्रधान सेवक आचार्य विद्या निवास ने बताया कि इस कलश यात्रा के साथ ही आगामी धार्मिक आयोजनों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। उन्होंने जानकारी दी कि 27 अप्रैल से 5 मई तक बाल व्यास आलोक कृष्ण जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

इसके बाद 6 मई से अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ शुरू होगा, जिसका समापन 7 मई को होगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन 7 मई को पूजन एवं हवन के साथ होगा, जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।आश्रम प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post