स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, कंट्रोल रूम में करें शिकायत

वाराणसी के जिलाधिकारी (DM) ने जिले के सभी स्कूलों पर सख्त रुख अपनाते हुए फीस संरचना की पूरी जानकारी मांगी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई स्कूल मनमानी करता है या निर्धारित नियमों का उल्लंघन करता है, तो अभिभावक तुरंत कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

DM ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के आदेश भी दिए हैं। निरीक्षण के दौरान फीस, सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी, ताकि छात्रों और अभिभावकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।प्रशासन ने यह भी कहा है कि सभी स्कूल पारदर्शिता बनाए रखें और सरकार द्वारा तय किए गए दिशा-निर्देशों का करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post