वाराणसी: बरेका में अमृत भारत पुश-पुल लोकोमोटिव को लेकर वेंडर मीट आयोजित

वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में मंगलवार को अमृत भारत पुश-पुल (WAP-7) लोकोमोटिव की कम्प्लीट शेल असेम्बली को लेकर वेंडर मीट का आयोजन किया गया। यह बैठक बरेका प्रशासन भवन के कीर्ति कक्ष में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने की।बैठक में शेल सप्लाई, विभिन्न आइटम्स के फिटमेंट, निरीक्षण प्रक्रिया, सेवा और गुणवत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महाप्रबंधक ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित 170 अमृत भारत लोकोमोटिव के उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर महीने लगभग 15 लोकोमोटिव का निर्माण सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए कम्प्लीट शेल असेम्बली की समयबद्ध उपलब्धता बेहद आवश्यक है।

उन्होंने वेंडर्स को निर्देश दिया कि वे गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता पर विशेष ध्यान दें, ताकि उत्पादन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए और निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके।बैठक में बरेका के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत लोको) अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य सामग्री प्रबंधक (लोको) अमित वर्मा, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) भारद्वाज चौधरी, मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) अरविन्द कुमार जैन, उप महाप्रबंधक सागर, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) सुदीप रावत और उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (यांत्रिक) पलाश सक्सेना सहित अन्य अधिकारी और वेंडर्स के प्रतिनिधि शामिल हुए।जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार, इस बैठक का उद्देश्य वेंडर्स के साथ समन्वय स्थापित कर उत्पादन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना है।


Post a Comment

Previous Post Next Post