वाराणसी: VDA ने शुरू की ऑनलाइन NOC सेवा, अब घर बैठे मिलेगा प्रमाणपत्र

वाराणसी में नागरिक सुविधाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने ऑनलाइन NOC प्रणाली की शुरुआत कर दी है। इस सेवा का शुभारम्भ 7 अप्रैल 2026 को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा किया गया।प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा और नगर नियोजक प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया को नई प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई और इसका लाइव प्रदर्शन भी किया गया।नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद अब नागरिकों को NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होगी, जिससे लोगों के समय और संसाधनों की बचत होगी।

इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक धारा 80, लैंड यूज, बार, सराय, पेट्रोल पंप और पटाखा लाइसेंस से संबंधित NOC के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदक आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के साथ-साथ अपने आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे।उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि यह पहल ई-गवर्नेंस और डिजिटल इंडिया के तहत नागरिक सेवाओं को बेहतर और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा जताया कि इससे NOC जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी और अनावश्यक देरी की समस्या कम होगी।नागरिक VDA की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। प्राधिकरण ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह की जनहितकारी डिजिटल सेवाएं शुरू की जाती रहेंगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post