STF ने अंतरराज्यीय ‘बरावर गैंग’ के सरगना समेत दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने अंतरराज्यीय ‘बरावर गैंग’ के सरगना समेत उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित थे और उन पर इनाम भी घोषित था।STF के अनुसार, थाना कुंडा, जनपद प्रतापगढ़ में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित हरिश्चंद्र और सोहनलाल को 7 अप्रैल 2026 को लखनऊ के बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिश्चंद्र (निवासी गोण्डा) और सोहनलाल (निवासी गोण्डा) के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से लूट, चोरी, छिनैती और टप्पेबाजी जैसी घटनाओं में सक्रिय थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह मुख्य रूप से ऐसे लोगों को निशाना बनाता था जो बैंक से पैसा निकालकर निकलते थे या सोना-चांदी खरीदते थे। मौका मिलते ही गिरोह के सदस्य सुनसान स्थानों पर हमला कर नकदी और जेवर लूट लेते थे। गिरोह में आमतौर पर 4-5 सदस्य होते थे।STF को इन अपराधियों की सक्रियता की सूचना पिछले कुछ समय से मिल रही थी, जिसके बाद विभिन्न टीमों को कार्रवाई के लिए लगाया गया था। इसी क्रम में STF की टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सोहनलाल पर भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।दोनों आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना कुंडा में दाखिल कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post