स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, बनपुरवां-रमना शाखा में प्रतिभाओं का दिखा रंगारंग संगम

 स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, बनपुरवां-रमना शाखा में आयोजित पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन शनिवार को उत्साह और उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी हरसेवानन्द जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई आकर्षक पेंटिंग्स, उपयोगी वस्तुओं और लेखन कौशल की प्रदर्शनी का अतिथियों एवं अभिभावकों ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को देखकर सभी ने सराहना की।

समापन समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की जमकर प्रशंसा की।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि कला, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संरक्षण विद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नम्रता सिंह ने किया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार चौबे एवं छात्रावास अधीक्षक लेफ्टिनेंट एम.एस. यादव (सेवानिवृत्त) ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Post a Comment

Previous Post Next Post