पालतू कुत्ता टहलाने को लेकर विवाद, मारपीट में घायल व्यापारी ने लगाई न्याय की गुहार

मड़ौली क्षेत्र निवासी व्यापारी रवि कुमार ने पड़ोसियों पर परिवार के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाने की मांग की है।पीड़ित के अनुसार 12 मई की रात उनकी बेटी आस्था सेहता पालतू कुत्ते को टहलाने निकली थी। इसी दौरान पड़ोसियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए परिवार को मकान छोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में फोन कर भी धमकाया गया, जिससे परिवार दहशत में आ गया।

रवि कुमार का आरोप है कि 15 मई की रात दोबारा उनकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे रवि कुमार को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पीड़ित ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।




Post a Comment

Previous Post Next Post