पैतृक संपत्ति पर कब्जे के प्रयास का आरोप, भाजपा पार्षद समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप

वाराणसी में पैतृक संपत्ति पर कथित कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। लक्सा थाना क्षेत्र निवासी अरविन्द कुमार सिंह ने माफियाओं और कुछ स्थानीय लोगों पर जबरन कब्जा करने, धमकी देने और न्यायालय के आदेश की अवमानना करने का आरोप लगाया है।पीड़ित अरविन्द कुमार सिंह के अनुसार भवन संख्या डी-54/157, रामकुंड स्थित पुश्तैनी संपत्ति वर्षों से उनके परिवार के नाम नगर निगम अभिलेखों में दर्ज है और वर्तमान में परिवार ही उस पर कब्जाधारक है। उनका आरोप है कि 17 मई 2026 को कुछ लोग संगठित होकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जबरन कब्जे का प्रयास किया। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित परिवार का कहना है कि 19 मई को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान स्थानीय पार्षद सिंधू सोनकर की अगुवाई में संपत्ति पर दबाव बनाकर कब्जे की कोशिश की गई।अरविन्द कुमार सिंह का दावा है कि संबंधित संपत्ति को लेकर सक्षम न्यायालय का फैसला वर्ष 2022 में उनके पक्ष में आ चुका है, इसके बावजूद लगातार दबाव और कब्जे के प्रयास किए जा रहे हैं।पीड़ित ने प्रशासन और वाराणसी पुलिस से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और वीडियो उनके पास सुरक्षित हैं। 






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post