सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में एक महिला के निधन के बाद अंतिम संस्कार को लेकर पारिवारिक विवाद सामने आया। मृतका की बेटी अर्चना ने अपने पिता पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।जानकारी के अनुसार पैगंबरपुर निवासी ऊषा देवी का निधन हो गया। इसके बाद मृतका के बेटे और बेटी ने अपने पिता लल्लन प्रसाद को सूचना देकर अंतिम संस्कार में शामिल होने का आग्रह किया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने आने से इनकार कर दिया।
मृतका की बेटी अर्चना ने बताया कि उनके माता-पिता के बीच पिछले लगभग दस वर्षों से न्यायालय में पारिवारिक विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि वह पहली पत्नी की संतान हैं, जबकि उनके पिता की दूसरी पत्नी से भी बच्चे हैं। इसी विवाद के कारण परिवार में लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी।अर्चना ने बताया कि बाद में प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से उनकी माता का अंतिम संस्कार कराया गया। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले में न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है।घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। वहीं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।


