नाबालिग को कमरे में बंधक बनाकर रखने, नशे की हालत में चौक पर छोड़ने और धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

 पीड़िता के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी को करीब दो घंटे तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसे नशे की हालत में शहर के एक चौक पर छोड़ दिया।शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि अगर इस घटना के बारे में किसी को बताया गया तो आरोपी ने परिवार को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।घटना के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ने पर परिवार ने उसे तुरंत संभाला और मामले की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और आसपास के CCTV फुटेज व अन्य सबूतों की जांच की जा रही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post