एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब दुल्हन का प्रेमी शादी में पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, युवक को देखकर वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक के साथ मारपीट होते देख दुल्हन स्टेज से उतरकर मौके पर पहुंची और लोगों से उसे छोड़ने की अपील की। दुल्हन ने कहा, “उसे मत मारो, अगर गुस्सा है तो मुझे मार लो।” इसके बाद माहौल और भावुक हो गया।
बताया जा रहा है कि युवक और दुल्हन पहले से एक-दूसरे को जानते थे। शादी में उसके पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
Tags
Trending

