कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर चुनाव आयोग में आवेदन, संस्थापक अभिजीत दीपके ने नहीं किया दावा

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर चर्चा में रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए चुनाव आयोग में आवेदन पहुंच गया है। हालांकि यह आवेदन पार्टी से जुड़े चर्चित नाम अभिजीत दीपके की ओर से नहीं, बल्कि हरियाणा के एक वकील द्वारा दायर किया गया है। आवेदन में पार्टी के पंजीकरण की मांग की गई है और संबंधित दस्तावेज आयोग को सौंपे गए हैं।  

सूत्रों के अनुसार, आवेदनकर्ता ने खुद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बताते हुए दावा किया है कि अभिजीत दीपके भारत लौटकर संगठन को औपचारिक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं। इसी कारण पार्टी के नाम और पहचान को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।  

इस बीच, अभिजीत दीपके अलग से कानूनी लड़ाइयों में सक्रिय हैं और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हुई कार्रवाई के खिलाफ अदालत का रुख कर चुके हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post