काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 1 किमी लंबी लगी कतार

काशी विश्वनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिर में दर्शन के लिए करीब 1 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। सुबह से ही श्रद्धालु लाइन में खड़े होकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन का इंतजार करते नजर आए।मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं, इसलिए परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से आए भक्तों ने बाबा के दर्शन को लेकर उत्साह जताया।

मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार व्यवस्था संभाल रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और अलग-अलग प्रवेश मार्ग बनाए गए हैं।प्रशासन के अनुसार, छुट्टियों और धार्मिक आयोजनों के चलते आने वाले दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ सकती है।



Post a Comment

Previous Post Next Post