नगर-आयुक्त ने निर्माण में लापरवाही पर लगाया 7 लाख का जुर्माना, सारनाथ जोन कार्यालय की धीमी निर्माण गति पर सख्ती, अधिकारियों को दिए निर्देश

वाराणसी। नगर निगम के सारनाथ जोन कार्यालय में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति और लापरवाही को लेकर नगर-आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूरा न होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।नगर-आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण में कई खामियां सामने आने पर अधिकारियों और संबंधित एजेंसी को फटकार लगाई गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर-आयुक्त ने कहा कि आम जनता की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।नगर निगम प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद निर्माण एजेंसियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post