स्वीडन के हिंदू मंदिर में काशी के पंडितों की बढ़ी डिमांड, डेढ़ लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

वाराणसी। यूरोप के देश स्वीडन में स्थित हिंदू मंदिरों में अब काशी के विद्वान पंडितों की मांग तेजी से बढ़ रही है। मंदिर प्रबंधन की ओर से ऐसे पंडितों की तलाश की जा रही है जिन्हें वैदिक कर्मकांड, पूजा-पाठ, राग-भोग और आरती की पारंपरिक विधियों का गहरा ज्ञान हो।जानकारी के अनुसार, चयन प्रक्रिया के तहत वाराणसी के कई पंडितों का इंटरव्यू लिया गया, जिसमें उनसे दैनिक पूजा-विधि, संस्कृत मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और मंदिर व्यवस्था से जुड़े सवाल पूछे गए। इंटरव्यू में विशेष रूप से यह देखा गया कि उम्मीदवार भारतीय परंपरा और सनातन रीति-रिवाजों को कितनी शुद्धता और अनुशासन के साथ निभा सकते हैं।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि चयनित पंडितों को करीब डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा रहने और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।काशी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए विदेशों में यहां के पंडितों की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। स्वीडन के मंदिरों में भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए काशी के विद्वानों को प्राथमिकता दी जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post