वाराणसी के कालभैरव मंदिर में गुजरात के श्रद्धालुओं से मारपीट, FIR दर्ज

काल भैरव मंदिर में दर्शन करने आए गुजरात के श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत उत्तर प्रदेश पुलिस के कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार, गुजरात के नवसारी स्थित रवि पार्क सोसाइटी निवासी मुकेश भाई पटेल शनिवार दोपहर अपने परिवार के साथ बाबा कालभैरव के दर्शन के लिए वाराणसी पहुंचे थे। आरोप है कि दर्शन के दौरान लाइन में लगे परिवार के बीच कुछ युवकों ने अचानक बैरिकेटिंग बंद कर दी, जिससे परिवार के सदस्य अलग-अलग हो गए। विरोध करने पर आरोपियों ने मुकेश भाई के पिता के साथ मारपीट की और उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया और महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद घायल श्रद्धालु ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि घटना के समय कालभैरव चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।इस मामले में Gaurav Banswal ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post