घोरावल स्थित स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में आयोजित पंचदिवसीय समर कैम्प का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समर कैम्प का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा। समारोह में नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कैम्प के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, कला एवं शिल्प, गायन, योगा, एरोबिक्स, मेडिटेशन, सुलेख, टेबल टेनिस, शतरंज, एंकरिंग सहित अनेक रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों की रंग-बिरंगी कलाकृतियों, मधुर गीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को अपनी रचनात्मक एवं बौद्धिक क्षमता के माध्यम से विद्यालय, समाज और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया तथा ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समर कैम्प में पीजी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक आकाश सोनी, किरन मौर्या, सर्वेश पाठक, मोतीलाल गुप्ता, रविंद्र यादव, कविता चौरसिया, आकांक्षा श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, शिखा दुबे, शिखा चौबे, ज्योति चतुर्वेदी, सोनी सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय, अंशु पाण्डेय एवं राजकुमार यादव सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Tags
Trending

