नई दिल्ली/प्रयागराज। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े चर्चित पॉक्सो मामले में अब सुप्रीम कोर्ट की निगाहें टिक गई हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा शंकराचार्य और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी को दी गई अग्रिम जमानत और राहत के खिलाफ शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 29 मई को सुनवाई करेगा।
मामला उस एफआईआर से जुड़ा है, जो प्रयागराज के झूंसी थाने में पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज का आरोप है कि नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े गंभीर आरोपों के बावजूद हाईकोर्ट ने आरोपियों को राहत दे दी।
Tags
Trending


