भूमाफियाओं पर जबरन कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की लगाई गुहार

चेतगंज थाना क्षेत्र के पिपलानी कटरा कबीर चौराहा निवासी रविंद्र कुमार विश्वकर्मा ने भूमाफियाओं और अवांछनीय तत्वों पर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने उप सहायक अधिकारी चेतगंज को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित रविंद्र कुमार विश्वकर्मा के अनुसार, रविवार अपराह्न करीब 11 बजे सैकड़ों की संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।

प्रार्थना पत्र में रविंद्र ने अपने पाटीदार सुभाष चंद्र, आशा देवी, दिलीप चंद और शांति देवी समेत अन्य लोगों पर कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में मजदूरों को बुलाकर जमीन की नापी कराई जाने लगी और कब्जा करने का प्रयास किया गया।पीड़ित परिवार का आरोप है कि मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। वहीं सूचना मिलने पर उनके अधिवक्ता मौके पर पहुंचे, जिसके बाद फिलहाल काम रुक गया। हालांकि आरोप है कि दबंगों ने दोबारा आकर कब्जा करने की धमकी दी है।रविंद्र कुमार विश्वकर्मा ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।




Post a Comment

Previous Post Next Post