वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ने के कारण उनकी नियमित पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके साथ ही उनके एकांतिक दर्शन भी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। आश्रम प्रशासन के अनुसार महाराज जी किडनी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं और उनका इलाज जारी है।स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि उन्हें पूरा आराम मिल सके। आश्रम ने भक्तों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें।
इधर वृंदावन में दर्शन के लिए पहुंचे हजारों भक्त बिना दर्शन किए वापस लौट गए। कई भक्तों में निराशा देखने को मिली, लेकिन सभी ने महाराज जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। स्थानीय स्तर पर भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है और लगातार उनके ठीक होने की कामना की जा रही है।


