राखी के रिश्ते को किया कलंकित: 'मुंहबोली बहन' की AI से बनाई अश्लील तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार

मथुरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही मुंहबोली बहन की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के जरिए अश्लील फोटो और वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले की शुरुआत तब  हुई, जब एक स्कूल संचालक ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की तस्वीरों को AI तकनीक से एडिट कर अश्लील सामग्री बनाई जा रही है और अलग-अलग नामों से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे वायरल किया जा रहा है। इस घटना से परिवार की प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा और पीड़िता मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक रफत मजीद ने तत्काल जांच शुरू कर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस टीम ने लोकेशन ट्रेस कर गुरुवार रात करीब 10:15 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे लिंक रोड स्थित हेलीपैड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गोवर्धन रोड स्थित बाकलपुर क्षेत्र का निवासी है और पीड़िता को बहन मानता था।

 युवती भी उसे राखी बांधती थी। बावजूद इसके, उसने रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर दिया। आरोपी ने बताया कि युवती के पिता से विवाद के बाद उसने बदले की भावना में यह घिनौना कदम उठाया। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता के पिता और एक शिक्षिका के साथ भी AI के जरिए फर्जी अश्लील फोटो-वीडियो तैयार कर वायरल किए।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया और AI तकनीक के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post